Sturgeon Supermoon 2022: भारत समेत दुनियाभर में दिखेगा साल का आखिरी ''सुपरमून'', जानें क्यों है ये बेहद खास

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 10:59 PM (IST)

नेशनल डेस्कः यदि आप पिछले महीने सुपरमून (Supermoon) देखने से चूक गए हैं, तो गुरुवार को दोबारा इसका दीदार होगा। 2022 के सबसे बड़े सुपरमून के बाद साल का चौथा और आखिरी सुपरमून 11 अगस्त को दिखाई देगा। इसे स्टर्जन मून भी कहा जाता है। यह गुरुवार (11 अगस्त) को पूरी दुनिया में दिखाई देगा। इससे पहले दो सुपरमून देखे जा चुके हैं। उनके नाम थे स्ट्राबेरी मून और थंडर मून। 

स्टर्जन सुपरमून पूर्णिमा की रात को दिखाई देगा। सुपरमून रात में लगभग 01:36 GMT पर चरम पर होगा। बुधवार से शुक्रवार तक चंद्रमा पूर्ण चमक और परिपूर्णता में दिखाई देगा। चंद्रमा में परिवर्तन बहुत धीमा होगा, जिससे यह पूर्णिमा की तरह दिखेगा। 

भारत में 12 अगस्त को दिखाई देखा सुपरमून
भारत में आखिरी सुपरमून 12 अगस्त को दिखेगा। भारत में लोग इस दुर्लभ खगोलीय घटना को बिना दूरबीन या उपकरण के सीधे अपनी आंखों से देख सकेंगे। अगस्त के महीने में दिखाई देने वाली पूर्णिमा को स्टर्जन मून कहा जाता है क्योंकि अगस्त के महीने में उत्तरी अमेरिका में स्टर्जन मछली पाई जाती है। 

स्टर्जन सुपरमून गुरुवार (11 अगस्त) की पूर्णिमा की रात को दिखाई देगा। सुपरमून रात में लगभग 01:36 बजे GMT के आसपास अपने चरम पर यानी पूर्ण रूप में होगा। हालांकि, सुपरमून रात- बुधवार (10 अगस्त) और शुक्रवार (12 अगस्त) से पहले और बाद की रात में भी चंद्रमा लगभग अपनी चमक और पूर्णता में दिखाई देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News