संसद में उठा एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, राघव चड्ढा ने किए 2 बड़े सुझाव

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 07:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क : हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर महंगे खाने से राहत दिलाने का मुद्दा एक बार फिर संसद में उठा है। Raghav Chadha ने कहा कि देश के एयरपोर्ट्स पर खाने-पीने की चीज़ों की ऊंची कीमतें लंबे समय से यात्रियों की बड़ी शिकायत रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने यात्रियों को सस्ता खाना उपलब्ध कराने के लिए Udaan Yatri Cafe की शुरुआत की है, जो एक सकारात्मक पहल है। हालांकि उन्होंने इस योजना को और प्रभावी बनाने के लिए कुछ अहम सुधारों की जरूरत बताई।

सभी एयरपोर्ट पर शुरू करने की मांग

राज्यसभा सांसद Raghav Chadha के अनुसार फिलहाल देश में 150 से अधिक एयरपोर्ट मौजूद हैं, लेकिन उड़ान यात्री कैफे केवल 10 से 12 एयरपोर्ट तक ही सीमित हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस सुविधा को देश के सभी एयरपोर्ट्स तक बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सस्ती दरों पर भोजन मिल सके।

डिपार्चर एरिया में हो कैफे की व्यवस्था

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में ये कैफे ज्यादातर प्री-चेक-इन क्षेत्र में, यानी सुरक्षा जांच से पहले लगाए गए हैं। जबकि यात्रियों का अधिक समय सुरक्षा जांच के बाद डिपार्चर एरिया में बीतता है। इसलिए उनका सुझाव है कि Udaan Yatri Cafe को चेक-इन और सिक्योरिटी जांच के बाद डिपार्चर एरिया के अंदर स्थापित किया जाना चाहिए। इससे यात्रियों को बोर्डिंग से पहले आसानी से चाय, नाश्ता या हल्का भोजन लेने की सुविधा मिल सकेगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सुविधा

Raghav Chadha ने कहा कि एयरपोर्ट पर सस्ता और सुलभ भोजन किसी तरह की विलासिता नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए एक बुनियादी सुविधा होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस पहल को और व्यापक बनाकर यात्रियों की समस्या का समाधान करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News