प्रेमी को फोन किया फिर महिला नर्स ने कर ली आत्महत्या, वजह जान उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2024 - 12:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क : तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के एक निजी अस्पताल की महिला नर्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संदेह है कि महिला ने अपने प्रेमी द्वारा शादी में देरी किए जाने से निराश होकर आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम उठाने से पहले आज सुबह अपने प्रेमी को फोन किया और इसके बाद अपना फोन बंद कर दिया। वह व्यक्ति जबतक उसके घर पहुंचा तबतक वह पंखे से लटक चुकी थी।

महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के माता-पिता की नाराजगी के डर से उसका प्रेमी अस्पताल से चला गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने आत्महत्या की है और मामले की जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News