जवानों को बचाने के लिए कुत्ते ने दे दी कुर्बानी

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 01:13 PM (IST)

पटना: अकसर कहा जाता है कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है। ऐसा ही बिहार में देखने को मिला जहां एक कुत्ते ने अपनी कुर्बानी देकर 7 पुलिस वालों की जान बचा ली। बिहार के शेखपुरा जिले में पुलिस के जवान अपने बैरेक में सो रहे थे तभी एक सांप उनकी बैरक में पहुंचने का प्रयास कर रहा था। जवानों की रखवाली कर रहे कुत्ते की नजर पड़ी तो उसने सांप पर हमला कर दिया। आधे घंटे तक चली लड़ाई में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए और फिर लड़ते-लड़ते कुत्ते की मौत हो गई और कुत्ते के प्रहार से सांप भी मर गया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद पुलिस मेंस एशोसियन के अध्यक्ष अवध स्नेही ने कुत्ते की वफादारी को सलाम करते हुए उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की गई और कफन से लपेटकर उसे दफनाया गया।

कुत्ते की वफादारी को हमेशा किया जाएगा याद
कुत्ते के अंतिम संस्कार के बाद वहां उपस्थित जवानों ने कहा कि अगर कुत्ता अपनी वफादारी का परिचय नहीं देता तो शायद हमारे कई साथी हमारे बीच नहीं रहते। हम लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब कुत्ता सांप से लड़ाई करते हुए जोर-जोर से चिल्ला रहा था। कुत्ते की चिल्लाहट के बाद हम लोग वहां पहुंचे तो इन दोनों के बीच भयानक युद्ध चल रहा था। देखते ही देखते दोनों पूरी तरह घायल हो गए और दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस वफादारी को हमेशा याद किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News