''अर्चना मैम'' के पीछे था बहरूपिया शैतान, 7 से ज्यादा लड़कियों को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2024 - 06:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भोपाल में कुछ दिनों से लड़कियों को एक फर्जी कॉल आ रहा था। जिसे उठाने पर आवाज आती थी हलो मैं अर्चना मैम बोल रही हूं। भोपाल के सीधी जिले की लड़कियों के पास कुछ इसी तरह का कॉल आता था। फोन पर यह बताया जाता था कि मैं अर्चना मैम बात कर रही हूं। आपकी फॉर्म में कुछ गड़बड़ी है। जिसके लिए आपको हमारे बताए गए जगह पर आना होगा। जब वे फोन पर बताए गए जगह पर जाती थी तो वहां उनके साथ रेप किया जाता था। दरअसल ब्रजेश कुशवाहा (30) नाम का एक बेरोजगार लड़का कुछ दिनों से लड़कियों को फोन कॉल करता था और लड़की की आवाज में बात करता और अपने आप को अर्चना मैम बताता था।

PunjabKesari

लड़कियां क्लास टीचर का कॉल समझकर पहुंचती थी
वह उन लड़कियों को टारगेट करता था जिन लड़कियों ने एससी- एसटी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया हो। इसके लिए उसने अपने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड किया हुआ था। हलो मैं अर्चना मैम बोल रही हूं। इस ऐप के जरिए पर इसी अंदाज में क्लास टीचर की आवाज निकालता था। बच्चियां समझती थीं कि फोन क्लास टीचर का है और बिना कुछ सोचे-समझे तुरंत बुलाई गई जगह पर पहुंच जातीं। उसने 7 लड़कियों के साथ ऐसे ही फोन से बुलाकर बारी-बारी से रेप किया गया।

ब्रजेश ने यह काम अप्रैल से करना शुरु किया
मध्य प्रदेश में इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया है कि सीएम मोहन यादव को जांच के लिए 9 सदस्यीय SIT टीम बनानी पड़ी है। इस टीम को सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देनी है। आपको बता दें कि ब्रजेश कुशवाहा ने यह काम अप्रैल से करना शुरु किया। पुलिस को उसके पास से 16 फोन मिले है। यह लड़कियां इतनी ज्यादा डरी हुई थी कि उन्होंने अपने साथ घटी वारदात का जिक्र भी किसी से नहीं किया। यह मामला तब खुला जब एक लड़की ने हिम्मत देखाई और भोपाल से 600 किमी दूर माजुली पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज करवाई। 

सुनसान जगह पर ले जाकर करता था बलात्कार 
लड़की ने पुलिस वालों से बताया कि उनके पास अर्चना मैम के नाम से फोन आया था। बोला गया कि आपकी एससी, एसटी स्कॉरशिप के सर्टिफिकेट में कुछ गड़बड़ी हैं। कुछ डॉक्युमेंट मिसिंग है। जिसे ठिक करने के लिए आपको हमारे बताए जगह पर आना होगा। मैडम का फोन समझकर लड़की उस जगह पर पहुंची तो उसके कुछ देर के बाद एक और कॉल आया। जब लड़की ने कॉल उठाया तो उससे कहा गया कि मैंने अपने बेटे को भेजा है। तुम उसे साथ आ जाओ। लड़की ने मैडम का बेटा समझकर लड़के के बाइक पर बैठ गई।

PunjabKesari

फिर लड़के ने लड़की को एक सुनसान जगह ले गया। जिसके बाद उसके साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद लड़की का फोन छीन लिया और किसी को न बताने की धमकी भी दी गई। लड़की की शिकीयत के आधार पर आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक ब्रजेश ने 7 लड़कियों से रेप की बात को कबूली है।  

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News