लाखों लोगों की जान खतरे में; 321km/h की रफ्तार से आया चक्रवात, राष्ट्रपति ने ‘घर खाली करने’ की  अपील की

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 11:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क : फ्लोरिडा की ओर तेजी से बढ़ रहे चक्रवात मिल्टन की रफ्तार 321 किमी/h है। यह किसी भी समय फ्लोरिडा को प्रभावित कर सकता है। बुधवार दोपहर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिसमें उन्होंने फ्लोरिडा के लोगों से अपने घरों को खाली करने की सलाह दी। राष्ट्रपति ने कहा कि मिल्टन श्रेणी 5 का तूफान है और लोगों से आग्रह किया कि वे केवल जरूरी चीजें लेकर अपने घरों को छोड़ दें, ताकि जान-माल का नुकसान कम किया जा सके।

अब तक का सबसे विनाशकारी तूफान

अमेरिकी मौसम विभाग के अनुसार, मिल्टन तूफान फ्लोरिडा के खाड़ी तट पर अब तक के सबसे विनाशकारी तूफानों में से एक बन सकता है। स्थानीय प्रशासन ने तटीय इलाकों से करीब 10 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने का आदेश दिया है।

सड़कों पर भीड़ और ईंधन की कमी

लोगों के पलायन के कारण फ्लोरिडा और आसपास के शहरों की मुख्य सड़कों और राजमार्गों पर भारी ट्रैफिक हो गया है। लोग तूफान से बचने के लिए ऊंची जगहों की तलाश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इससे पहले, शहर में हेलेन तूफान आ चुका है, जिसने काफी नुकसान पहुंचाया था।

श्रेणी पांच का तूफान क्या है?

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, श्रेणी पांच के तूफान को 'विनाशकारी' माना जाता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसमें हवा की गति 249 किमी/घंटा या उससे अधिक होती है। इससे जानमाल को गंभीर नुकसान हो सकता है। श्रेणी पांच के तूफानों में 18 फीट से ऊंची लहरें उठती हैं, जो पक्के घरों को नुकसान पहुंचा सकती हैं और पेड़ और बिजली की लाइनों को गिरा सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News