तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक परिवार के 3 लोगों की मौ/त
punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 11:02 AM (IST)
त्रिशूरः केरलम के त्रिशूर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मृतकों की पहचान एडक्कझियूर निवासी मुनीर (35), शिफना (24) और उनके तीन वर्षीय बेटे एमिल ऐबक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार आधी रात के आसपास हुआ जब अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे मुनीर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उसने बताया कि हादसे के वक्त कार चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था।
पुलिस ने बताया कि कार को जब्त कर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उसने बताया कि चालक फरार है। इस हादसे में कार और मोटरसाइकिल दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यह हादसा जिले के काईपमंगलम में कार और लॉरी की टक्कर में तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत की घटना के कुछ घंटों बाद हुआ। काईपमंगलम के पनमबिक्कुन्नू में शुक्रवार देर रात राजमार्ग पर युवकों की गाड़ी सड़क पर खड़ी एक लॉरी से टकरा गई थी।
