कॉकरोच जनता पार्टी राजस्थान में ''आदिवासी स्कूल ठीक करो'' अभियान शुरू करेगी

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 08:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने बृहस्पतिवार को राजस्थान में 'आदिवासी विद्यालय ठीक करो' अभियान शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत कॉजपा की कई टीम आदिवासी बहुल क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों का दौरा करके वहां बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं की कमियों का दस्तावेजीकरण करेंगी।

कॉजपा ने एक बयान में बताया कि अभियान के तहत उदयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, बांसवाड़ा, सिरोही और बारां-अंता सहित अन्य आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों को शामिल किया जाएगा। कॉजपा के अनुसार, उनकी विभिन्न टीम विद्यालयों की स्थिति का जायजा लेंगी, कमियों की पहचान करेंगी और संबंधित अधिकारियों के समक्ष इन मुद्दों को उठाएंगी।

यह पहल कॉजपा के 'विद्यालय ठीक करो' अभियान का विस्तार है, जिसे 15 अगस्त को सरकारी विद्यालयों का नागरिकों की भागीदारी से ऑडिट करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। कॉजपा ने कहा कि वह स्कूलों के बुनियादी ढांचे की मरम्मत और सुधार को लेकर राजस्थान सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की भी निगरानी करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News