हाथों में मेहंदी सजाए दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन! आखिरकार क्या हुआ ऐसा कि.....

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 09:57 AM (IST)

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक दुल्हन शादी के लिए तैयार होकर दूल्हे और बारात का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा किसी दूसरी लड़की के साथ फरार हो गया। इस खबर से दुल्हन और उसकी मां का दिल टूट गया और दोनों बेहोश होकर गिर पड़ीं। दोनों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद IITian Baba की भविष्यवाणी हुई गलत, Social Media पर हुए ट्रोल

 

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार यह घटना 23 फरवरी को हुई। नौतनवा कस्बे के हजरत अली की बेटी की शादी कोल्हुई थाना इलाके के एक गांव के लड़के से तय हुई थी। शादी के दिन बारात के स्वागत के लिए सुबह से ही तैयारियां चल रही थीं। पकवान तैयार हो रहे थे और हर कोई खुशी के माहौल में था। इसी दौरान दूल्हे की मां ने दुल्हन की मां को फोन किया और बताया कि अब न तो बारात आएगी और न ही शादी होगी क्योंकि उनका बेटा किसी दूसरी लड़की के साथ फरार हो गया है और उसका कोई पता नहीं चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: Borewell में फंसा 5 वर्षीय प्रह्लाद हार गया जिंदगी का जंग, 14 घंटे के Rescue Operation के बाद निकाला बाहर

 

सदमा और भगदड़

यह खबर सुनते ही मैरिज हाल में भगदड़ मच गई और दुल्हन और उसकी मां सदमे में आ गईं। दोनों वहीं बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिवार के अन्य लोग भी पूरी घटना से हैरान और दुखी हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

बाद में इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और दुल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। दुल्हे के फरार होने से लड़की के परिवार को लाखों का नुकसान हुआ और समाज में उनकी बेइज्जती भी हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फरार दूल्हे की तलाश में जुटी हुई है। वहीं यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News