खेत में सूटकेस के अंदर मिला 25 साल की युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 11:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सूटकेस में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के भाऊखेड़ा गांव के पास रविवार को एक सूटकेस में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूर्णिमा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने एक खेत में एक सूटकेस पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिंह ने बताया कि सूटकेस खोलने पर उसमें एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विसरा को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News