ठाणे: 39 करोड़ की ड्रग्स आग के हवाले, 600 किलो चरस-गांजा और मेफेड्रोन खाक
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 02:17 PM (IST)
'Operation Clean' : नशीले पदार्थों के खिलाफ ठाणे पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस ने विभिन्न ऑपरेशनों में जब्त की गई लगभग 39.03 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स को आज पूरी तरह से नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए इस नशीले पदार्थ का कुल वजन 600 किलोग्राम से ज्यादा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस कदम का मुख्य मकसद युवाओं को नशे के जाल से बचाना और ड्रग तस्करों की कमर तोड़ना है।
यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में आफत बनकर बरसी बिजली: दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत, 8 झुलसे
अधिकारी ने बताया कि ये मादक पदार्थ 112 मामलों में जब्त किए गए थे इन्हें नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी स्थित मुंबई अपशिष्ट प्रबंधन कंपनी में जलाकर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 13.43 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (एमडी), 20.98 करोड़ रुपये मूल्य की चरस और 1.13 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा सहित अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ शामिल थे। उन्होंने कहा, यह अभियान नशे के खतरे को जड़ से खत्म करने और युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की ठाणे पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
