चॉकलेट के पैकेट में छिपा रखा था गांजा, फुकेत से दिल्ली पहुंचते ही IGI एयरपोर्ट पर दबोचा गया
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 05:54 PM (IST)
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर कस्टम अधिकारियों ने हरे रंग के संदिग्ध NDPS पदार्थ की तस्करी का मामला दर्ज किया है। विभाग को इसमें गांजा/मारिजुआना होने का शक है। APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर, फुकेत से दिल्ली आ रहे एक यात्री को रविवार को कस्टम ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया। सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान कुछ संदिग्ध तस्वीरें नजर आईं।
चॉकलेट के पैकेट में छिपा रखा था गांजा
सामान की आगे जांच करने पर हरे रंग के पदार्थ वाले 4 वैक्यूम-सील्ड पैकेट मिले, जिनके हाइड्रोपोनिक गांजा होने का शक है। इनका कुल वजन (पैकिंग मटीरियल सहित) 2759 ग्राम था। हैरानी की बात यह है कि तस्कर ने किटकैट के पैकेट में गांजा छिपाकर तस्करी की कोशिश की थी। अक्सर तस्कर सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए नामचीन ब्रांड्स के रैपर और चॉकलेट बॉक्स का इस्तेमाल करते हैं।
Customs, IGI Airport Date: 02.08.2026
— Delhi Customs (Airport & General) (@AirportGenCus) August 2, 2026
Operation: AIU, IGI Airport, New Delhi
Seizure: 2759 grams Hydroponic weed (Ganja)
The customs officers of IGI airport, New Delhi, have booked a case of smuggling green colour NDPS substance suspected ganja/marijuana. On the basis of APIS… pic.twitter.com/cmJZsnoXG2
गिरफ्तारी और जब्ती
इसके बाद यात्री को NDPS एक्ट, 1985 की धारा 43(b) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही धारा 43(a) के तहत हरे रंग का पदार्थ और उसे छिपाने में इस्तेमाल किया गया सामान व पैकेजिंग जब्त कर ली गई है। मामले की आगे जांच जारी है।
