बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने पर गुस्से में आकर गर्लफ्रेंड ने प्राइवेट पार्ट काटा...अभी तक नहीं हुई गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2024 - 12:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने पर गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। 16 अगस्त 2024 को हुई इस घटना में 31 वर्षीय पुरुष, जो पद्मा नगर इलाके का निवासी है, अपनी 26 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में था। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन जब उसने इसे ठुकरा दिया, तो महिला ने रसोई से चाकू उठाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया।

पीड़ित ने इस घटना के बाद फौरन अस्पताल जाकर इलाज करवाया और फिर मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस हमले के बाद उसके प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा था।

पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अभी तक महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि ऐसा मामला पहली बार सामने नहीं आया है। पिछले महीने बिहार के सारण में भी एक ऐसा ही वाकया हुआ था, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के शादी से मना करने पर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News