बडगाम में आतंकवादियों ने थाने में ग्रेनेड फेंका

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 11:10 AM (IST)

श्रीनगर :  जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को एक पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका, हालांकि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने रात सवा नौ बजे के करीब जिला मुख्यालय में बडगाम पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका, जो पुलिस थाने के गेट पर जाकर गिरा और फट गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में अभियान चला रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News