कुलगाम में  सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर बाकी की तलाश जारी

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 07:28 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलाें ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया है। कुलगाम के मुनंद में  सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकी मार गिराया है।  इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जिसके चलते जवानों ने सर्च अभियान जारी कर दिया है। 

 

बांदीपोरा जिले में मारे गए 3 आतंकी 
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया था।  अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया।

 

सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च अभियान
तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसका समुचित उत्तर दिया गया।  इसके बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गयी। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News