जम्मू-कश्मीर के किश्तवार से पूर्व आतंकवादी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 01:11 PM (IST)

जम्मू : सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवार जिले से एक पूर्व आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों के विशेष दल ने शुक्रवार को कुछ स्थानों पर छापेमारी की थी और उसी दौरान पूर्व आतंकवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अब्दुल गनी के तौर पर हुई है।

 

उन्होंने बताया कि गनी मारवाह थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था। उसे किश्तवार की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News