2 बच्चों की हत्या के बाद बंदायू में तनाव, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया एनकाउंटर में ढेर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 05:57 AM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बदायूं में तीन बच्चों पर उस्तरे से हमला कर दिया गया। इसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत गई और एक बच्चा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव कब्जे में नहीं लेने दिया। वहीं, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी जावेद को ढेर कर दिया गया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में आज देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर उस्तरे से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइंस के मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर यह घटना घटित हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और बाइक में तोड़फोड़ की, और दुकानें भी तोड़ी गईं। एसएसपी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद है और भीड़ को संभालने की कोशिश की जा रही है।

डीएम मनोज कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइंस के बाबा कॉलोनी में आज एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल है l उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल दोनों मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर
हत्या के बाद पुलिस को सूचना दी गई। भीड़ ने पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया। परिजनों ने शव को लेने आए एम्बुलेंस को वापस कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए रोड जाम कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जावेद हत्या करने के बाद सिविल लाइन इलाके के बाबा कॉलोनी में फरार हो गया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News