सितंबर में ला नीना की वापसी की संभावना लेकिन तापमान सामान्य से अधिक रहेगा: WHO

punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 01:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ‘ला नीना' सितंबर में वापस आकर मौसम और जलवायु प्रणाली को प्रभावित कर सकता है। WHO ने ताजा जानकारी देते हुए यह संभावना जताई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ला नीना के अस्थायी शीतलन प्रभाव के बावजूद दुनिया के अधिकतर हिस्सों में वैश्विक तापमान अब भी औसत से अधिक रहने की संभावना है। ला नीना और अल नीनो प्रशांत महासागर के जलवायु चक्र के विपरीत चरण हैं। अल नीनो पेरू के निकट समुद्री जल के समय-समय पर गर्म होने को संदर्भित करता है जो भारत के मानसून को अक्सर कमजोर करता है और इसके कारण सर्दियां अपेक्षकृत गर्म रहती है। ला नीना इस जल को ठंडा करता है जिससे भारत का आमतौर पर मानसून मजबूत होता है और सर्दियों में अपेक्षाकृत अधिक ठंड होती है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पहली 'Made in India' विक्रम 32-bit प्रो चिप को किया अनवील, 2025 में ही शुरु होगा प्रोडक्शन

 

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) का कहना है कि ला नीना और अल नीनो जैसी प्राकृतिक रूप से होने वाली जलवायु घटनाएं मानव-जनित जलवायु परिवर्तन के व्यापक संदर्भ में घटित हो रही हैं जिससे वैश्विक तापमान बढ़ रहा है, मौसम की चरम परिस्थितियों की तीव्रता बढ़ रही है और मौसमी वर्षा एवं तापमान की प्रणाली में बदलाव आ रहा है। तटस्थ स्थितियां (न अल नीनो और न ही ला नीना) मार्च 2025 से बनी हुई हैं और भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह के तापमान में असमानताएं औसत के आसपास बनी हुई हैं। संगठन ने कहा कि ये स्थितियां सितंबर से धीरे-धीरे ला नीना का रूप ले सकती हैं।

ये भी पढ़ें- मां को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी, विपक्ष से पूछा- मां को गाली दी, उनका क्या कसूर था

 

PunjabKesari

डब्ल्यूएमओ के मौसमी पूर्वानुमान वैश्विक केंद्रों के पूर्वानुमानों के अनुसार भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्र की सतह के तापमान के सितंबर-नवंबर 2025 की अवधि के दौरान ईएनएसओ (अल नीनो-दक्षिणी दोलन)-तटस्थ स्तर पर बने रहने की 45 % और ला नीना स्तर तक ठंडा होने की 55 % संभावना है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 में ला नीना की संभावना लगभग 60 प्रतिशत तक बढ़ जाती है जबकि अल नीनो की संभावना कम रहती है।

ये भी पढ़ें- AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, रेप के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

 

विश्व मौसम संगठन की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा,‘‘अल नीनो और ला नीना के मौसमी पूर्वानुमान और हमारे मौसम पर उनके प्रभाव एक महत्वपूर्ण जलवायु उपकरण हैं। ये पूर्वानुमान कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में लाखों डॉलर की आर्थिक बचत के रूप में तब्दील होते हैं और जब इनका इस्तेमाल, तैयारी एवं प्रतिक्रिया कार्यों के मार्गदर्शन में किया जाता है तो हजारों लोगों की जान बच जाती है।'' अल नीनो-दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ) वैश्विक जलवायु प्रणाली का एक प्रमुख चालक है लेकिन यह पृथ्वी की जलवायु को प्रभावित करने वाला एकमात्र कारक नहीं है। विश्व मौसम संगठन के वैश्विक मौसमी जलवायु अद्यतन उत्तरी अटलांटिक दोलन, आर्कटिक दोलन और हिंद महासागर द्विध्रुव जैसी अन्य प्रणालियों को भी ध्यान में रखते हैं। नवीनतम अद्यतन में सितंबर से नवंबर तक उत्तरी गोलार्ध के अधिकतर भागों और दक्षिणी गोलार्ध के बड़े हिस्से में सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News