तेलंगाना युवक ने की आत्‍महत्‍या की कोशिश

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 06:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सीरिया में हो रही हत्याओं के खिलाफ तेलंगाना के एक मुस्लिम युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सीरिया में हो रही हत्याओं के खिलाफ यह युवक रैली करना चाहता था। लेकिन युवक को अमुमति न मिलने के कारण युवक ने यह कदम उठाया।

दरअसल, खुदकुशी करने वाला युवक वालंगल का रहने वाला है और शुक्रवार देर रात सोशल साइट फेसबुक पर एक वीडियो लाइव में युवक ने इस बारे में जानकारी देते हुए दुख जताया। उसने कहा कि सीरिया में निर्दोषों और मासूम लोगों का संहार हो रहा है और इसके लिए उसने पुलिस से रैली करने की अनुमति मांगी थी। रैली के लिए पुलिस ने मना कर दिया। जिसके बाद मुस्लिम युवक ने अपनी जेब से एक रासायनिक पदार्थ की बोतल निकाली और पी गया, घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

बता दें कि युवक वारंगल जिले के मुस्लिम हक्कुला पोराटा समिति का प्रमुख है। उसने कहा कि संस्था ने शांतिपूर्ण रैली के आयोजन की अनुमति मांगी थी और पुलिस ने पहले तो इसकी अनुमति दे दी थी। लेकिन बाद में प्रशासन ने रैली करने के लिए मना कर दिया। युवक ने बताया कि वह रैली के जरिए सीरिया में हो रहे नरसंहार की निंदा करना चाहता था। रैली की अनुमति न मिलने से वह ऐसा नहीं कर पाएगा। उसने राजनेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेता अपने हितों को साधने में जुटे हैं। इससे पहले उसने खुद पर तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश कर चुका था, तब संस्था के सदस्यों ने उसे बचा लिया था।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News