महिलाओं का शौकीन टीचर बना हवस का पुजारी, पहली से प्यार, दूसरी से शादी, फिर मन भर जाने पर तीसरी के साथ...

punjabkesari.in Wednesday, Sep 17, 2025 - 03:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक स्कूल शिक्षक की करतूतों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। यह शिक्षक प्यार के नाम पर तीन अलग-अलग महिलाओं को धोखा देता रहा। आखिरकार एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार, धोखा और हैवानियत की कहानी

आरोपी राहुल तिवारी जो उल्हासनगर के एक जाने-माने स्कूल में शिक्षक है उसकी जिंदगी स्कूल की चारदीवारी के बाहर किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं थी।

पहली महिला को धोखा: कहानी की शुरुआत 14 साल पहले हुई जब राहुल ने एक शिक्षिका को अपने प्रेम जाल में फंसाया। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे और इस रिश्ते से उन्हें एक बेटा भी हुआ। लेकिन बेटे के जन्म के बाद राहुल ने उस महिला को छोड़ दिया।

PunjabKesari

दूसरी से शादी, फिर प्रताड़ना: इसके बाद राहुल ने एक दूसरी महिला से शादी कर ली लेकिन इस रिश्ते में भी उसने अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई।

तीसरी को भी बनाया शिकार: राहुल यहीं नहीं रुका। उसने एक तीसरी महिला को भी प्यार का झूठा वादा किया और उसे धोखा दिया।

यह भी पढ़ें: Stray Dog Life Imprisonment: कुत्तों पर UP सरकार का नया नियम, काटने पर जाएंगे जेल और होगी उम्र कैद

पुलिस ने किया गिरफ्तार

लगातार हो रहे धोखे से परेशान होकर पहली शिक्षिका ने हिम्मत जुटाई और मानपाडा पुलिस स्टेशन में राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि राहुल 2011 से इस तरह की धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने और कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News