Best Selling Electric Scooter : गूगल मैप्स से लेकर अलेक्सा सपोर्ट तक बेहद हाई-टेक हैं ये टॉप-3 बेस्ट सेलिंग EV Scooter, चेक करें लिस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 05:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों का असर लोगों की जेबों पर पड़ा है। ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अब पहल देने लगे हैं। अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की  तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। हालांकि मार्केट में कई सारे ऑप्शन अवेलेबल हैं, लेकिन हम आपके लिए 3 ऐसे बेहतरीन ऑप्शन लाए हैं, जिनका नाम बेस्ट सेलिंग लिस्ट में शामिल है।

1. TVS iQube Electric

ईवी स्कूटर सेगमेंट में इस समय सबसे ज्यादा प्यार ग्राहकों ने TVS iQube को दिया है। अप्रैल 2026 में कंपनी ने इसकी रिकॉर्ड 37,193 यूनिट्स सेल हुए हैं। इस स्कूटर में आपके सिंगल चार्ज पर 100 से 145 किमी की रेंज मिलती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 17.78 सेमी (7 इंच) का बड़ा TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, TVS SmartXonnect तकनीक मिलेगी।  

PunjabKesari

2. Bajaj Chetak

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बजाज का 'चेतक' है। अप्रैल 2026 में बजाज चेतक की 34,304 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 19,216 यूनिट्स था। यह स्कूटर फुल चार्जिंग पर लगभग 113 Km की रेंज देता है। यह अलग- अलग वेरिएंट्स में मार्केट में अवेलेबल है।

PunjabKesari

3. Ather Rizta

तीसरे स्थान पर एथर का हालिया लॉन्च 'रिज्टा' है। इस स्कूटी में सेगमेंट की सबसे बड़ी और आरामदायक सीट मिलती है। इसके टॉप वेरिएंट में  17.7 सेमी (7 इंच) का फुल TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें आपको पहली बार Skid Control (ट्रैक्शन कंट्रोल) तकनीक दी गई है, जो बारिश के मौसम में या फिसलन भरी सड़कों पर टायर को स्लिप होने से बचाती है।
 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News