साल में कितनी बार करवानी चाहिए कार के AC की सर्विस? जानें पूरी जानकारी
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 07:36 PM (IST)
ऑटो डेस्कः गर्मी के मौसम में कार का AC ठंडक प्रदान करता है, लेकिन AC की समय पर सर्विस ना की जाएं तो कूलिंग कम होने, बदबू आने और महंगे पार्ट्स खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। समय पर सर्विस कराने से बेहतर कूलिंग मिलती है, साथ में हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च भी बचाया जा सकता है। AC की सर्विस हर 12 से 24 महीने के अंदर एक बार जरूर करानी चाहिए।
कार का AC करता है कई काम
कार का AC केबिन को ठंडा रखने के साथ-साथ कार के अंदर की हवा को साफ रखने, नमी को नियंत्रित करने और विंडशील्ड पर धुंध जमने से रोकने में भी मदद करता है। जिस तरह से घर में एयर कंडीशनर की समय-समय पर सर्विस कराई जाती है, उसी तरह कार के AC की सर्विस भी जरूरी है। सर्विस ना होने पर AC की कूलिंग कम होने लगती है और केबिन में बदबू पैदा हो सकती हैं।
कार के अंदर की हवा की गुणवत्ता खराब
AC का लंबे समय तक इस्तेमाल ना होने पर फिल्टर और वेंट्स में धूल, बैक्टीरिया और फंगस जमा होने लगते हैं, जिससे कार के अंदर की हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है। इसके कारण यात्रियों को एलर्जी, सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
AC की सर्विस जरूरी
AC की सर्विस हर 12 से 24 महीने के अंदर एक बार जरूर करानी चाहिए। अगर आप रोज लंबी दूरी तय करते हैं तो साल में एक बार AC की सर्विस जरुर करवानी चाहिए।
