Honda का इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख टू-व्हीलर किए सेल
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 05:18 PM (IST)
ऑटो डेस्क: भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में होंडा का दबदबा कायम है। कंपनी ने अप्रैल 2026 में सालाना आधार पर 17% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 5.63 लाख यूनिट्स की सेल की है। अपनी इस शानदार ग्रोथ को देखते हुए कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता को और बढ़ाने के लिए बड़े निवेश का एलान किया है।

घरेलू बिक्री की बात करें तो इंडियन मार्केट में होंडा ने लगभग 4.84 लाख यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 14.7% अधिक है। इसी के साथ निर्यात के मामले में भी 37% की भारी वृद्धि देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में होंडा ने 79,600 यूनिट्स भेजीं।
राजस्थान में लगेगा तीसरा प्रोडक्शन प्लांट
बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हौंडा राजस्थान के अलवर जिले (तपुकारा प्लांट) में अपनी तीसरी प्रोडक्शन लाइन शुरू करने जा रही है। कंपनी यहां पर निवेश में लगभग 1,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस प्लांट में 125cc से 160cc सेगमेंट की बाइक्स और स्कूटर्स के उत्पादन पर फोकस किया जाएगा। यह विस्तार 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे हजारों नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
कंपनी का विजन
HMSI के एमडी और सीईओ सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि कंपनी बाजार की बदलती जरूरतों के हिसाब से अपने पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही है। देश भर में 7,000 से अधिक टचपॉइंट्स का नेटवर्क कंपनी की इस सफलता में रीढ़ की हड्डी साबित हो रहा है।
