SUV प्रेमियों के लिए खुशखबरी! मार्केट में लॉन्च हुआ Hyundai Venue Knight Edition, जानिए कितनी है कीमत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 03:28 PM (IST)

ऑटो डेस्क: हुंडई ने अपनी लोकप्रिय SUV वेन्यू का नया नाइट एडिशन पेश किया है। कंपनी अबतक नाइट सीरीज की 92,000 से अधिक यूनिट्स बेच चुकी हैं। इस कार का इंटीरियर और एक्सटीरियर काफी शानदार है। डिटेल में जानते हैं इसके बारे में
एक्सटीरियर

कार के एक्सटीरियर में ब्लैक पेंटेड फ्रंट ग्रिल, मैट ब्लैक लोगो और ब्लैक स्किड प्लेट्स दी गई हैं। इसके रूफ रेल्स, साइड मिरर्स (ORVMs) और अलॉय व्हील्स को भी ऑल-ब्लैक फिनिश दिया गया है। खास लुक देने के लिए कुछ वेरिएंट्स में स्पोर्टी रेड ब्रेक कैलिपर्स और एक्सक्लूसिव 'Knight' बैजिंग दी गई है।

इंटीरियर

कार का इंटीरियर प्रीमियम है। इसके केबिन में प्रीमियम फील देने के लिए ब्रास (पीतल) कलर के इंसर्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें स्पेशल ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो इसे रेगुलर मॉडल से ज्यादा प्रीमियम बनाती है।

PunjabKesari

इंजन और परफॉर्मेंस

मैकेनिकल तौर पर कार में कोई बदलाव न करते हुए पहले की तरह ही तीन इंजन ऑप्शन दिए हैं।

  • 1.2-लीटर पेट्रोल (मैनुअल)
  • 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (DCT ऑटोमैटिक)
  • 1.5-लीटर डीजल (मैनुअल और ऑटोमैटिक)

नए फीचर्स और कलर ऑप्शंस

सेफ्टी का ध्यान रखते हुए इसमें हुंडई ने इन-बिल्ट डैशकैम दिया है। यह कैमरा ड्राइविंग, इमरजेंसी और ट्रिप रिकॉर्डिंग जैसे मोड्स को सपोर्ट करता है, जिसे मोबाइल ऐप से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, दो नए मैट शेड्स— हेज़ल ब्लू मैट और मिस्टिक सैफायर मैट भी पेश किए गए हैं।

वेरिएंट अनुसार कीमत

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News