राज्यसभा सदस्य बनने पर तरुण चुघ को मिली बधाई, आरपी सिंह बोले- देश सेवा में निभाएं अहम भूमिका

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 01:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बीजेपी राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने पर चुघ को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि @tarunchughbjp को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने पर बधाई। आपके सफल और असरदार कार्यकाल की कामना करता हूं। आप लगन से देश की सेवा करते रहें और @BJP4India को मजबूत करने और पंजाब की तरक्की, खुशहाली और उम्मीदों के लिए बिना थके काम करते रहें। इस नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।

 

आप को बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा चुनाव के लिएभाजपा ने मध्य प्रदेश से पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुग को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। उन्हें शानदार जीत दर्ज की। तरुण चुघ को पीएम नरेंद्र मोदी की पसंद के चलते मप्र कोटे से राज्यसभा भेजा जा रहा है। पार्टी की रणनीति उन्हें केंद्र में बड़ी भूमिका देकर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाबी खत्री वर्ग को साधने की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News