ममता बनर्जी को बड़ा झटका: TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल, मिल सकता है राज्यसभा टिकट

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 07:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक बृहस्पतिवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। तीनों नेता पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

भट्टाचार्य ने भाजपा के साल्ट लेक स्थित प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम में तीनों पूर्व सांसदों का भाजपा का झंडा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। देव, राय और बराइक ने पिछले महीने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी, दोनों से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि पार्टी तीनों को राज्य सभा टिकट दे सकती है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भट्टाचार्य ने कहा कि तीनों पूर्व सांसदों का अनुभव राज्य में पार्टी को और मजबूत करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News