BJP ने बंगाल राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व TMC सांसदों पर लगाया दांव; सुखेंदु, सुष्मिता और प्रकाश को बनाया उम्मीदवार
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 10:40 PM (IST)
कोलकाता/नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
BJP fields Sukhendu Sekhar Roy, Sushmita Dev and Prakash Chik Baraik as its candidate for by-election to Rajya Sabha from West Bengal.
— ANI (@ANI) July 9, 2026
The three leaders joined the BJP today after resigning from TMC last month. pic.twitter.com/88Zwk1SMAe
ये तीनों नेता कुछ घंटे पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। तृणमूल के इन तीनों पूर्व सांसदों ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था और आज पार्टी भी छोड़ दी। उनके इस्तीफे से खाली हुई तीनों सीटों पर निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की है।
भाजपा ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। एक अन्य अधिसूचना में भाजपा ने गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की। पार्टी ने इस सीट से सतीशभाई गोविंदभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा उपचुनाव 24 जुलाई को होगा और मतगणना भी उसी दिन होगी।
