तमिलनाडु: तेनकासी के कॉटरलम झरने में अचानक आई बाढ़, एक बच्चे की मौत

punjabkesari.in Friday, May 17, 2024 - 11:58 PM (IST)

नेशनल डेस्कः तमिलनाडु कते पश्चिमी घाट में भारी बारिश के बाद शुक्रवार को दक्षिणी जिले तेनकासी में पुराने कोटरलम झरने में अचानक आई बाढ़ में बह जाने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि हादसे के समय पर्यटकों और स्थानीय लोगों का एक समूह आज अपराह्न झरने पर स्नान कर रहा था। मृतक की पहचान तिरुनेलवेली के मूल निवासी अश्विन के रूप में की गई। अचानक आई बाढ़ में महिलाओं सहित कुछ अन्य लोग फंस गए। बाढ़ में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया।

अश्विन का शव आज शाम तमिलनाडु अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के कर्मियों ने बरामद किया। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पर्यटकों के झरने में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। घटना के बाद तेनकासी कलेक्टर के. कमल किशोर ने झरने का निरीक्षण किया। मौसम विज्ञान विभाग ने कोमोरिन क्षेत्र और निकटवर्ती दक्षिण तमिलनाडु तट पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण 20 मई तक राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News