आश्रम में ''हेमामालिनी'' की मौत! परिजनों ने कहा- साजिश की आशंका

punjabkesari.in Thursday, Feb 17, 2022 - 03:14 PM (IST)

चेन्नई: तिरुवल्लुर जिले के एक आश्रम में मंगलवार को 20 वर्षीय एक कॉलेज छात्र हेमामालिनी की मौत हो गई। दरअसल, बताया जा रहा है कि कीटनाशक खाने से 20 वर्षीय एक कॉलेज छात्र हेमामालिनी की मौत हुई वहीं इस हादसे के बाद पुलिस आश्रम के स्वयंभू संत मुनुसामी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि मुनुसामी करीब एक साल से  की तरह की बीमारियों का इलाज कर रहे थे। वहीं महिला के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें साजिश की आशंका है। 

 
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक, हेमामालिनी एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में BSC कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार की सुबह आश्रम में उसे उल्टी आई जिसके बाद उसकी चाची इंद्राणी ने मुनुसामी से कहा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए जिसके घंटों के बाद ऑटोरिक्शा से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हेमामालिनी ने कीटनाशक का सेवन किया था जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 

वहीं युवती की मौत पर साजिश का आशंका के बाद सोशल मीडिया पर लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर सुबह से ही #Justice4Hemamalini ट्रेंड कर रहा है।

 
जानकारी के लिए बता दें कि मुनुसामी का पूंडी के पास वेल्लाथुकोट्टई में एक आश्रम है। वह पूजा और जड़ी-बूटियों से बीमारियों को ठीक करने का दावा करता है। युवती के  माता-पिता 2020 में हेमामालिनी को पेट और गर्दन में दर्द जैसी विभिन्न पुरानी बीमारियों के इलाज की उम्मीद में आश्रम लाए थे। पुलिस ने कहा कि वह तब से वहीं रह रही थी, मुनुसामी ने हाल ही में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने पर भी उसे घर भेजने से मना कर दिया था।

 
 हेमामालिनी के माता-पिता का कहना है कि उनके पास कुछ 'दोष' हैं और पूजा अमावस्या और पूर्णिमा के दिनों में की जानी चाहिए। उसके माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उसे देर रात पूजा में शामिल होने के लिए भी मजबूर किया गया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News