T20 World Cup 2026 : इन 3 टीमों ने सेमीफाइनल में बना ली जगह, जानें भारत की स्थिति

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 11:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब सभी की निगाहें उस मुकाबले पर टिकी हैं, जो टूर्नामेंट का सबसे बड़ा निर्णायक मैच साबित होने वाला है।

1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे, और इसी मैच से तय होगा कि चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम कौन बनेगी। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो की स्थिति है। भारत अपनी मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी के दम पर मैदान में उतरेगा, वहीं वेस्टइंडीज की टीम अपने आक्रामक खेल से उलटफेर करने की कोशिश करेगी।

वहीं, आज यानि 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले के स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला खेला गया, जिसे पाकिस्तान की टीम 5 रनों के अंतर से जीतने में कामयाब हो सकी। इस मैच में श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी।

हालांकि, पाकिस्तान की टीम इस जीत के बाद भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। पाकिस्तान की टीम को इस मैच में सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का करने के लिए श्रीलंका को 147 या उससे कम के स्कोर पर रोकना था, जिसमें वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके हैं और उनका सफर इस टी20 वर्ल्ड कप में इस मुकाबले के साथ ही खत्म हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News