Mobile Price Hike: स्मार्टफोन खरीदना होगा और भी महंगा: 2026 में 15% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानिए क्यों?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 09:18 AM (IST)

Mobile Price Hike 2026 : अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी कीजिए। एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार देश में बिकने वाले लगभग 200 मोबाइल मॉडलों में से 80 से अधिक की कीमतों में पहले ही 15% की बढ़ोतरी हो चुकी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 की दूसरी तिमाही (Q2) में कीमतें 15% और बढ़ सकती हैं।

महंगा होने की मुख्य वजह

फोन की कीमतों में इस उछाल का सबसे बड़ा कारण मेमोरी (Memory) की कीमतों का आसमान छूना है।

मेमोरी की भारी किल्लत: मोबाइल में इस्तेमाल होने वाली DRAM की कीमतें साल-दर-साल 50% और फ्लैश मेमोरी की कीमतें 90% तक बढ़ गई हैं।

लागत में इजाफा: एक बजट फोन को बनाने का खर्च ही 25% तक बढ़ गया है। कंपनियां अब इस बढ़े हुए बोझ को ग्राहकों पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं देख रही हैं।

बजट फोन पर सबसे बुरा असर

ICEA के मुताबिक 15,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। इनकी कीमतें पहले ही 20% तक बढ़ चुकी हैं। कीमत को नियंत्रण में रखने के लिए कंपनियां अब फोन के फीचर्स कम कर रही हैं—उदाहरण के लिए 128 GB मेमोरी वाले फोन को 64 GB में बदला जा रहा है।

भविष्य का अनुमान

आने वाले समय में बजट फोन 2,500 से 5,000 रुपये तक और प्रीमियम फोन 16,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News