IPL 2026: MS Dhoni की सलाह से फ्लॉप से फायर बने Noor Ahmad, 3 विकेट लेकर बने ‘Player of the Match’

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 11:23 AM (IST)

Noor Ahmad/MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 32 रनों की जीत के साथ लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में सबसे अहम भूमिका चेन्नई सुपर किंग्स के अफगान स्पिनर नूर अहमद की थी। जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लेकर मैच जिताने वाला शानदार प्रदर्शन किया और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। इस सीजन में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद नूर एक बार फिर अपनी फॉर्म में नज़र आए। लेकिन इस बदलाव के पीछे कोई और नहीं महेंद्र सिंह धोनी की खास भूमिका रही।

टीम के बॉलिंग कोच श्रीधरन श्रीराम ने बताया कि नूर अहमद की शानदार वापसी के पीछे Mahendra Singh Dhoni की टेक्निक काम आई। मैच से पहले धोनी ने net practice के दौरान नूर अहमद से लंबी बातचीत की और उन्हें सलाह दी कि वे ज्यादा गुगली पर डिपेंड न रहें, बल्कि अपनी लेग-ब्रेक गेंदबाजी पर भरोसा करके खेलें। मैच से एक दिन पहले हुए नेट सेशन में दोनी और कोच दोनों ने नूर की गेंदबाजी को करीब से देखा और उन्हें रणनीति में बदलाव के सुझाव दिए। इसका असर अगले ही दिन मैदान पर साफ दिखाई दिया।

इस मैच में नूर ने अपनी गेंदबाजी में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने स्पीड कम रखी, गेंद में ज्यादा साइड स्पिन डाली और लाइन-लेंथ पर ध्यान दिया। इससे KKR के बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल हो गया।

नूर अहमद का यह प्रदर्शन उनके पिछले कुछ मैचों से बिल्कुल अलग था। इससे पहले खेले गए मुकाबलों में वे विकेट नहीं ले पा रहे थे और काफी महंगे साबित हो रहे थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया जो CSK के लिए बड़ी कामयाबी थी।  

IPL 2026 में Noor Ahmad का अब तक प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड देखें

1. CSK vs KKR (14 अप्रैल, चेन्नई)
गेंदबाज़ी: 3 विकेट, 21 रन  (सबसे अच्छा प्रदर्शन)
बल्लेबाज़ी: नहीं की

2. CSK vs DC (11 अप्रैल, चेन्नई)
गेंदबाज़ी: 1 विकेट, 36 रन
बल्लेबाज़ी: नहीं की

3. CSK vs RCB (5 अप्रैल, बेंगलुरु)
बल्लेबाज़ी: 8 रन
गेंदबाज़ी: 0 विकेट, 49 रन (महंगा स्पेल)

4. CSK vs PBKS (3 अप्रैल, चेन्नई)
गेंदबाज़ी: 0 विकेट, 38 रन
बल्लेबाज़ी: नहीं की

5. CSK vs RR (30 मार्च, गुवाहाटी)
बल्लेबाज़ी: 1 रन
गेंदबाज़ी: 0 विकेट, 24 रन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News