रांची में आयोजित किया गया टी.बी. से मुक्ति के लिए कार्यक्रम

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2017 - 01:37 PM (IST)

रांचीः टी.बी. एक बड़ी संक्रामक बीमारी है और यह बहुत खतरनाक है। झारखंड मे लोगों को इस बीमारी से उबारने के लिए राज्य सरकार कई कार्यक्रम चला रही है। रांची चैप्टर की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सुधीर त्रिपाठी के साथ कई चिकित्सकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भारत को टी.बी. मुक्त बनाने की दिशा में झारखंड की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान ने कहा कि लोगों को इसके प्रति जागरूक बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स को जरूरतमंद लोगों तक दवाइयां पहुंचाने की जिम्मेवारी उठानी चाहिए। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स और प्राइवेट डॉक्टर्स को मिलकर टी.बी. के खिलाफ यह लड़ाई लड़नी होगी। ऐसा करने से टी.बी. की बीमारी को ज़ड़ से मिटाने  में मदद मिलेगी।      


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News