'सुशांत सिंह राजपूत वापस आ गया!’, हूबहू वही आंखें, वही चेहरा...एक्टर के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान
punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 01:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को भले ही इस दुनिया से गए हुए तीन साल हो गए हैं लेकिन वह आज भी अपने फैंन्स के दिलों में है। फैंन्स सुशांत सिंह राजपूत को भूले नहीं हैं और अपने एक्टर की मौत के सदमे से अभी उभर नहीं पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत जैसा दिखने वाला युवक छाया हुआ है। हूबहू सुशांत जैसी आंखें और चेहरा देखकर लोग हैरान रह गए। युवक का नाम अयान बताया जा रहा है। हालांकि सुशांत के फैंस अयान को देखकर गुस्सा भी हैं और कईयों ने उस पर नाराजगी जताई है।
क्या है पूरा मामला
अयान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है और उसने एआई (AI) की मदद से सुशांत सिंह राजपूत जैसी शक्ल बनाई है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसके तकरीबन डेढ़ लाख फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के वीडियोज और रील्स शेयर करता रहता है। हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में वह हूबहू ‘छिछोरे’ एक्टर जैसा दिख रहा है। वहीं सुशांत के फैंस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शर्म आनी चाहिए, पब्लिकसिटी पाने के लिए लोग क्या कुछ करते हैं।
छोटे पर्दे से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने जल्दी है लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बना ली थी। टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में पहचान बनाने के बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म ‘काई पो चे’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’, ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय कर सुशांत सिंह राजपूत ने सबको अपना मुरीद बना लिया था। एक्टर की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ थी जो उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी।