हैदराबाद में डांडिया कार्यक्रम के दौरान सजावटी द्वार गिरने से छात्रा की मौत, 14 घायल

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 07:40 AM (IST)

हैदराबादः तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को डांडिया कार्यक्रम के दौरान रोशनी के लिए लगाए गए एक सजावटी द्वार के गिरने से इंजीनियरिंग की एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हवा के कारण सजावटी द्वार गिर गया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में 14 अन्य लोगों को भी चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने छात्रा की मौत और अन्य लोगों के घायल होने पर दुख व्यक्त किया।

सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News