मिजोरम में पत्‍थर की खदान ढही, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 07:36 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने की खबर है। हादसे में 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, खदान के ढहने से 10 से अधिक वर्कर और ड्रिलिंग मशीन, खदान में दब गई। बचाव कार्य के लिए नजदीक के लेइते और  नहथियाल के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। स्‍टेट डिजास्‍टर रिस्‍पांस फोर्स, बीएसएफ और असम राइफल्‍स को भी खोज और बचाव अभियान में मदद के लिए बुलाया गया है। खदान में ढाई वर्ष से खनन का काम हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News