Closing Bell: खराब ग्लोबल रुझानों बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स 885 अंक गिरकर 80,981 पर बंद
punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2024 - 03:36 PM (IST)
 
            
            नेशनल डेस्क: गुरूवार शाम को अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में आई बड़ी गिरावट के बाद अब भारत में भी इसका असर देखने को मिला। सेसेंक्स शुक्रवार को 885 अंक लुढ़ककर 80,981 जबकि Nifty में भी 311 अंक की गिरावट रही, ये 24,699 के स्तर पर बंद हुआ। बाजारों में गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। सेसेंक्स और निफ्टी के इंडेक्स लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे है। फिलाहल बाजार दोपहर के समय यूरोपीय बाजारों के चाल को भी देखेगा और यदि यूरोपीय बाजारों में गिरावट आती है तो भारतीय बाजारों में भी संकट गहरा सकती है।
कल ही Nifty ने 25 हजार का आकंडा छुआ था और लगातार पिछले कुछ सप्ताह से तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक महीने से Nifty 887 प्वाईंट चढ़ा है और इसमें पौने चार फ़ीसदी की तेजी आई है जबकि सेसेंक्स ने पिछले एक महीने में 2426 अंक जोड़े है और सेसेंक्स में एक महीने में 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इसी अविध में सेसेंक्स ने अपने 52 Week का High भी बनाया है और सेसेंक्स कल 82129 अंक के High पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में 81867 पर बंद हुआ। जबकि इस बीच Nifty भी 25078 का High बना चुका है और अंत में 25010 पर बंद हुआ था।
इससे पहले शुक्रवार सुबह जापान का शेयर बाजार गिरवाट के साथ खुला और अभी भी इसमें 5 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है जबकि चीन हांगकांग कोरिया, सिंगापुर मलेशिाया और ताईवान के बाजार भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है।
दरअसल, मिडिल ईस्ट में ईरान और इजारइल के मध्य बने तनाव के कारण दुनियाभर के बाजार घबराए हुए है और बाजारो में आगे भी गिरावट की आशंका जताई जा रही है।
 

 
                     
                             
                             
                             
                             
                             
                            