कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना भाजपा का सपनाः राजद नेता

punjabkesari.in Monday, Mar 05, 2018 - 11:29 AM (IST)

पूर्णिया(अमित कुमार): राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह सोमवार को पूर्णिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करना भाजपा का सपना है। जल्द ही पूरे देश में महागठबंधन बनेगा और भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। 

रघुवंश प्रसाद ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। राजस्थान, एमपी में भाजपा की करारी हार हुई है। रघुवंश सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में स्थानीय पार्टी से गठजोड़ करने में भाजपा कामयाब हुई लेकिन कांग्रेस पिछड़ गया। इसी कारण भाजपा की जीत हुई है। 

राजद नेता का कहना है कि देश में गरीबी, बेरोजगारी बढ़ गई है। सरकार की नीतियों के चलते किसान परेशान हैं, शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है और स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को झूठे सपने दिखा रही है। यह जुमला पार्टी है अब लोग इनके बहकावे में नहीं रहेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह जिस एनडीए को कोसते थे उसी में घुस गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News