श्रीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए चुनाव 14 जुलाई को

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2020 - 12:38 AM (IST)

श्रीनगर :श्रीनगर नगर निगम के महापौर पद के लिए 14 जुलाई को चुनाव होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। निगम के सचिव ने नए महापौर के चुनाव के लिए निकाय की बैठक के लिए बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया। जुनैद अजीम मट्टू को पिछले महीने उस समय पद से हटना पड़ा था जब निगम ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पारित कर दिया था।PunjabKesari

 

 

माना जा रहा था कि मट्टू को पद से हटाने के पीछे विवादों में रहे कारोबारी शेख इमरान हैं। इमरान पार्षद चुने जाने के बाद से कई बार अपनी निष्ठाएं बदल चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि इस बार इमरान खुद महापौर पद के लिए होड़ में हैं। उन्हें पिछले साल दिसंबर में निगम के उप-महापौर पद से हटा दिया गया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News