14 वर्षीय नाबालिग को अकेला देख की छेड़छाड़, 62 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 03:29 PM (IST)
ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 14 वर्षीय एक लड़की से छेड़छाड़ करने और अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
अधिकारी ने बताया कि 62 वर्षीय आरोपी पावरलूम (बिजली से चलने वाले करघे) इकाई में काम करता है और तावरे वाडी इलाके की एक चॉल में पीड़िता का पड़ोसी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रविवार रात उसकी बेटी चॉल के पास खाली जगह में एक जानवर को खाना खिला रही थी तभी आरोपी ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और उससे अश्लील बातें कहीं। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
