श्रीलंकाई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बापू को श्रद्धांजलि, कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2019 - 05:17 PM (IST)

कोलंबोः श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने सरकारी आवास ‘टेंपल ट्रीज' पर गांधी की कांस्य की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।

PunjabKesari

श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त तरनजीत सिंह संधू की उपस्थिति में टेंपल ट्रीज में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित राम वनजी सुतार द्वारा बनाई गई कांस्य की प्रतिमा का अनावरण किया गया। भारतीय दूतावास ने कहा कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने ‘टेंपल ट्रीज' पर गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया। श्रीलंका ने इस अवसर पर दो विशेष डाक टिकट भी जारी किए। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने भी महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

भारतीय मिशन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘महात्मा गांधी को उनकी 150 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए, कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।'' राष्ट्रपति सिरिसेना और उच्चायुक्त संधू ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। बयान में कहा गया कि गांधी का श्रीलंका के साथ गहरा संबंध था, जिन्होंने 1927 में इस देश की व्यापक यात्रा की थी। देश के उत्तरी शहर जाफना में भी गांधी जयंती मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News