नेटब्लॉक्स का दावा: US-Israel हमलों के बीच ईरान में ‘लगभग पूर्ण’ डिजिटल ब्लैकआउट, कनेक्टिविटी 4% पर सिमटी

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 02:45 PM (IST)

International Desk: मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान में डिजिटल संचार व्यवस्था लगभग ठप हो गई है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संगठन NetBlocks ने पुष्टि की है कि देश की राष्ट्रीय इंटरनेट कनेक्टिविटी घटकर सामान्य स्तर के मात्र 4% पर आ गई है। यह स्थिति उस समय सामने आई है जब अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों के बाद क्षेत्र में असाधारण तनाव बना हुआ है।

 

क्या दिखा नेटवर्क डेटा में?
नेटब्लॉक्स द्वारा जारी ग्राफ के अनुसार  24 फरवरी से 28 फरवरी के बीच कनेक्टिविटी सामान्य (लगभग 95-100%) पर बनी हुई थी। अचानक गिरावट दर्ज की गई और स्तर सीधे 4% पर आ गया। यह “near-total internet blackout” यानी लगभग पूर्ण इंटरनेट बंदी की स्थिति मानी जा रही है।विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी बड़ी गिरावट आमतौर पर या तो सरकारी आदेश से या बड़े साइबर/इन्फ्रास्ट्रक्चर हमले के कारण होती है।

PunjabKesari

सैन्य कार्रवाई से जुड़ा कदम 
यह घटनाक्रम अमेरिका-इजरायल की हालिया सैन्य कार्रवाई के बीच हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कदम पिछले वर्ष इजरायल के साथ संघर्ष के दौरान अपनाए गए नियंत्रण उपायों से मेल खाता है। अक्सर ऐसे हालात में  सरकार सूचना प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए इंटरनेट सीमित करती है। सुरक्षा कारणों से नेटवर्क बंद किया जाता है।साइबर हमलों से बचाव के लिए बाहरी कनेक्टिविटी रोकी जाती है। हालांकि ईरानी अधिकारियों की ओर से अभी तक आधिकारिक विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
 

ईरान में इंटरनेट बंद होने का असर 

  • अंतरराष्ट्रीय संचार और मीडिया कवरेज प्रभावित
  • बैंकिंग और ऑनलाइन लेनदेन बाधित
  • विदेशों में रह रहे परिवारों से संपर्क टूटने की आशंका
  • वैश्विक बाजारों में अस्थिरता
  • डिजिटल ब्लैकआउट के कारण जमीनी हालात की स्वतंत्र पुष्टि करना और कठिन हो जाता है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News