भारी बारिश के बाद भूस्खलन, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 02:06 PM (IST)

गुवाहाटीः असम के गुवाहाटी में मंगलवार को भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना शहर के माथघरिया इलाके में उस समय हुई, जब परिवार के लोग घर में सो रहे थे।

उन्होंने कहा, ''भूस्खलन के कारण दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई। शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना में दंपति का बेटा घायल हो गया और उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात से इलाके में भारी बारिश हो रही है और संभवत: इसी के कारण भूस्खलन हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिहाड़ी मजदूरी करने वाला यह व्यक्ति कई वर्षों से अपने परिवार के साथ इस इलाके में रह रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News