छात्राओं की कहानी सुन भावुक हुई सोफी ट्रूडो, दी निडर बनने की सलाह

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 07:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत दौरे पर परिवार सहित आए कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो ने आज गुजरात के पाटन जिले में छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान वह एक छात्रा ​की कहानी सुनकर भावुक हो गई। उन्होंने महिलाओं को निडर बनने और सर ऊंचा करके दुनिया का सामना करने की सलाह दी। 

‘शी विल ग्रो इन्टू इट’ के एशिया शुभारंभ के मौके पर पहुंची सोफी ने अपने संबोधन में कहा कि जो बोल नहीं सकते उनके लिए आवाज उठाएं और आनंद उठाएं। उन्होंने कहा कि कई सांस्कृतिक धारणाएं महिलाओं को समाज में कम जगह देने या कई बार समाज से अलग रहने की बात करती हैं लेकिन यह नहीं होगा। लड़कियां और महिलाएं मानवता की जननी हैं और वे पूरी तरह सहभागी नागरिक होंगी।

इस कार्यक्रम में कई छात्राओं ने अपनी कहानियां सांझा की। जिन्हे सुन सोफी ने कहा कि लड़की होने के नाते बड़े होते हुए आप बहुत सारी चीजों का सामना करेंगी। आप डरा हुआ भी महसूस कर सकती हैं। लेकिन आपको दुनिया का सामना करने में साहसी और निडर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर ऊंचा करके दुनिया का सामना करें। इस दौरान कनाडाई रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन ने भी लड़कियों से बात की और उन्हें बदलाव की शक्तिशाली प्रतिनिधि करार दिया।      
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News