सोनिया गांधी मैसुरु पहुंचीं, 6 अक्तूबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा'' में होंगी शामिल

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 02:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक के मैसूरु पहुंच गईं। वह आगामी 6 अक्तूबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि सोनिया गांधी गुरुवार को यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि दशहरे के कारण चार और 5 अक्तूबर को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और फिर 6 अक्तूबर की सुबह यात्रा प्रारंभ होगी। लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

 

स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ चुनावों में प्रचार भी नहीं कर सकी हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने गत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News