सोनिया गांधी की मेदांता अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच हुई
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 10:49 AM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में पहुंची। पार्टी नेता जयराम रमेश ने यह जानकारी दी।

रमेश ने कहा, ''सोनिया गांधी की मेदांता अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच हुई। वह अब घर वापस आ गई हैं।'' अस्पताल की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
