4.6 करोड़ व्यूज़ वाली राहुल गांधी और थलापति विजय की वारयल रील Meta ने की ब्लॉक मचा बवाल

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 10:35 AM (IST)

 नेशनल डेस्क: तमिलनाडु को कल नया सीएम मिल गया है। इस नए राजनीतिक मोड़ पर राहुल गांधी की पोस्ट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अभिनेता और 'टीवीके' (TVK) प्रमुख थलापति विजय और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक रील को इंस्टाग्राम (मेटा) द्वारा ब्लॉक किए जाने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला-

क्या है पूरा विवाद?

राहुल गांधी बीते दिन यानि की 10 मई रविवार को विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चेन्नई पहुंचे थे। इस दौरान दोनों नेताओं की एक रील और कुछ तस्वीरें साझा की गईं। कुछ ही देर में यह रील वायरल हो गई है। इसे लेकर अब कांग्रेस दावा कर रही है कि इंस्टाग्राम ने इसे ब्लॉक कर दिया है। जो देखते ही देखते वायरल हो गई। कांग्रेस का दावा है कि इंस्टाग्राम ने इस पोस्ट को ब्लॉक कर दिया। राहुल गांधी के सहयोगी श्रीवत्स ने दावा किया कि रील को महज एक घंटे में 1.2 करोड़ व्यूज मिल चुके थे, जबकि फोटो पोस्ट 4.6 करोड़ लोगों तक पहुँच चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के दबाव या नियमों के चलते मेटा ने इस सामग्री को हटाया है। कांग्रेस ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश करार दिया। इस पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई में मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं है।

मेटा की तकनीकी खामी या सेंसरशिप?

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (मेटा) के आंतरिक सिस्टम की तकनीकी गलती थी। सिस्टम ने ऑटोमेटिकली पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए Flag कर दिया था। हालांकि, अब इस तकनीकी त्रुटि को सुधार लिया गया है और पोस्ट को बहाल कर दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News