सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने बताया हालत स्थिर

punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 02:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है जिन्हें पेट संबंधी समस्या के चलते रविवार शाम को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से जारी बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष 78 वर्षीय सोनिया गांधी को रविवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बयान के अनुसार, सर गंगा राम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, "उन्हें पेट से संबंधित समस्या के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के तहत कल (रविवार) रात नौ बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

PunjabKesari

वर्तमान में उनकी हालत स्थिर हैं और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।" बीते 9 जून को उनका इसी अस्पताल में चिकित्सा जांच हुई थी। चिकित्सा जांच से दो दिन पहले, उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद उनकी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में कुछ जांच की गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News