‘लेस्बियन है सोनम रघुवंशी, उसे लड़कियों में…’ राजा रघुवंशी के ज्योतिषाचार्य ने किया चौंकाने वाला दावा, जानें क्या-क्या बताया

punjabkesari.in Friday, Jun 20, 2025 - 11:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। गुरुवार को मेघालय कोर्ट ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है, जबकि तीन अन्य आरोपियों- आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद-को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस केस की जांच के बीच अब एक ज्योतिषाचार्य अजय दुबे के खुलासे ने सनसनी फैला दी है। उन्होंने दावा किया है कि सोनम के समलैंगिक संबंध हो सकते हैं और इस हत्या की साजिश में एक और महिला भी शामिल हो सकती है।

ज्योतिषाचार्य अजय दुबे के दावे ने मोड़ा केस का रुख

राजा रघुवंशी के परिवार का कहना है कि वे वर्षों से ज्योतिषाचार्य अजय दुबे की सलाह लेते आए हैं, और उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हुई हैं। राजा की हत्या के बाद परिवार ने फिर से अजय दुबे से संपर्क किया, जिन्होंने सोनम की कुंडली और अतीत से जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्य बताए।

राजा के परिवार ने पूछे सवाल, ज्योतिषाचार्य ने दिए ये जवाब

प्रश्न: राजा की तो हत्या हो गई, लेकिन बहू सोनम कहां है?
उत्तर: सोनम जिंदा और सुरक्षित है।

प्रश्न: वह किस दिशा में है?
उत्तर: उत्तर दिशा में।

प्रश्न: हत्या में कौन-कौन शामिल है?
उत्तर: तीन से चार लोग और एक महिला।

प्रश्न: वह महिला कौन है?
उत्तर: आपकी बहू सोनम।

सोनम के समलैंगिक संबंधों की संभावना

ज्योतिषाचार्य अजय दुबे ने कहा कि सोनम की कुंडली में संकेत हैं कि वह लड़कियों में भी रुचि रख सकती है, और हत्या की साजिश में शामिल दूसरी महिला उसकी सहेली हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि सोनम के उस महिला से समलैंगिक संबंध हो सकते हैं। इस महिला की पहचान जल्द होने का दावा भी पंडित अजय दुबे ने किया है।

कुंडली में मृत्युयोग और छुपाई गई जानकारी

पंडित अजय दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम के परिवार ने राजा के परिवार से सोनम की कुंडली में मौजूद 'मृत्युयोग' की जानकारी छिपाई। अगर सही समय पर यह जानकारी साझा की जाती, तो उपाय किए जा सकते थे और शायद यह हत्या टल सकती थी।

सोनम का स्वभाव और अतीत

  • पिछले दो साल से सोनम का प्रेम संबंध चल रहा था, जिसकी जानकारी राजा के परिवार को नहीं थी।
  • सोनम की कुंडली में राहु का प्रभाव है, जो उसे जिद्दी, आत्मकेंद्रित और निडर बनाता है।
  • पंडित के अनुसार, सोनम अपने मकसद को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News