शादी के लिए आर्मी कैंप से फरार हुआ सैनिक

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 08:13 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय थल सेना का एक सैनिक शादी के लिए इतना उतावला है कि वो आर्मी कैंप को छोड़कर दो बार भाग चुका है। एेसे में अब वो वरिष्ठ अधिकारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पिछले दिनों करीब 4 महीने बाद अधिकारियों की पकड़ में आया फौजी बेंगलुरु स्टेशन से उस वक्त दोबारा भाग निकला, जब उसे वापस कैंप ले जाया जा रहा था। 

आंध्र प्रदेश के कृष्णानगर के स्थानीय निवासी और सैनिक पी नवीन 2 बार आर्मी से भाग चुके हैं। बाताया जाता है कि करीब 4 महीने पहले वरिष्ठ अधिकारियों की नजर चुराकर वह रफूचक्कर हो गए थे। 4 महीने बाद आर्मी ने उन्हें फिर पकड़ लिया लेकिन इस बार भी वह बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से भाग निकले। अब आर्मी फिर से उनकी तलाश में जुट गई है।

देशप्रेम और घर की तंगहाली के कराण जॉइन की आर्मी 
नवीन एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने देशप्रेम और अपने घर की तंगी हालात की वजह से सेना में भर्ती हुए थे। नवीन ने भारतीय सेना में 8 वर्ष 5 महीने तक सेवाएं दी हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन काम और साहस की वजह से आर्मी में खूब नाम कमाया। हालांकि, साल 2017 में वह हरियाणा में अंबाला मिलिटरी कैम्प की मद्रास रेजिमेंट से भाग निकले। दरअसल, वह अपने घर वापस लौटना चाहते हैं और फिर से आर्मी जॉइन नहीं करना चाहते हैं। 

नवीन शादी के बाद नहीं जॉइन करना चाहते आर्मी 
कथित तौर पर नवीन शादी करना चाहते हैं और शादी के बाद आर्मी जॉइन नहीं करना चाहते हैं। नवीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के अंतर्गत अधिकारियों के कर्तव्यों में दखल का मामला दर्ज कर लिया गया है। भले ही नवीन फिर से आर्मी जॉइन नहीं करना चाहते हों लेकिन अधिकारियों ने तय किया है कि वे एक बार फिर नवीन को पकड़ेंगे। 

रेलवे स्टेशन से उनके गुम होने का मामला दर्ज कराया
आर्मी अधिकारियों ने तय किया कि वे नवीन को आर्मी कोर्ट के सामने पेश करेंगे लेकिन उन्हें हरियाणा ले जाते समय वह बेंगलुरु क्रांतिवीर संगोल्लि रायणा रेलवे स्टेशन से भाग निकले। इसके बाद नवीन की तलाश के लिए पुलिस की मदद भी ली गई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन से उनके गुम होने का मामला दर्ज कराया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News